जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। सट्टा खिलाने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को शहर के दो अलग अलग वार्डों से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से हजारों रुपये समेत सट्टा पट्टी की पर्चियां भी बरामद की है।
बोधघाट टीआई लालजी सिन्हा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में कुछ महिलाएं अन्य लोगों से रुपये लेकर अवैध सट्टा खिलाने का काम कर रही है। सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर बोधघाट थाना की टीम को तैयार कर तत्काल ही मौके पर के लिए रवाना किया गया। मुखबिर द्वारा बताए गए शहर के रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड और महारानी वार्ड में पुलिस की टीम ने दबिश दी। दबिश देने के साथ ही पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं की पहचान करते हुए उन्हें पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी नवीना भुआर्य (37) निवासी रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड और संध्या राव निवासी महारानी वार्ड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से 30 हजार से अधिक नगद रुपये बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी महिलाओं के कब्जे सट्टा पट्टी की पर्चियां भी बरामद की है। पुलिस दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 (क) के तहत मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की है।