जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। जिले में आज गुरुवार के तड़के सुबह अज्ञात व्यक्ति ने एक आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस मामले में बस्तर पुलिस घटना में माओवादियों के सम्मिलित होने को लेकर जांच में जुटी है।

बस्तर पुलिस ने बताया कि मारडूम थाना क्षेत्र के रेखा घाटी एसएफ कैम्प में पदस्थ आरक्षक नेवरु बेंजाम (32) निवासी टुंडेर बीते कल बुधवार की शाम अपने परिजन के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मारीकोडरी गया हुआ था। आज सुबह तड़के करीबन 4:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने गांव में स्थित एक आश्रम के पीछे आयोजित कार्यक्रम स्थल में आरक्षक नेवरु बेंजाम की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इसके साथ ही पुलिस इस घटना में माओवादियों के हाथ होने की शंका करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि इस घटना को मारडूम थाना क्षेत्र से 10 किमी और रेखा घाटी कैम्प से महज 6 किमी दूरी पर अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed