जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के सरगीपाल में आज बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरगीपाल से लामनी जाने वाले खपराभट्टी मार्ग से आज सुबह कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। इसी दौरान उन ग्रामीणों की नजर सड़क पर बने एक छोटे पूल के नीचे पड़ी। ग्रामीणों ने पूल के नीचे एक युवक की लाश देखी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की लाश को पूल के नीचे से बाहर निकाला। युवक के सिर में गम्भीर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में युवक की हत्या होने की आशंका जताई है। सूत्रों के अनुसार युवक का नाम सतवंत सिंह बरार उर्फ मोनू बताया गया है। मृतक शांति नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहना वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने युवक की लाश को पीएम के लिए मेकॉज रवाना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed