जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। बीती रात बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के 15 बटालियन सीएएफ कैम्प में पदस्थ एक जवान ने बीती रात करीबन 11 बजे अपने ही बंदूक से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नही हो पाई है। मृतक जवान का नाम सुनील कुमार निवासी भिंड (एमपी) का बताया जा रहा है। फिलहाल घटना के बाद फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले की पुष्टि बीजापुर एसपी ने की है।