जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। बीती रात अज्ञात चोरों ने शहर के एक सरकारी शराब दुकान को अपना निशाना बनाते हुए वहां रखे लाखों रुपयों पर अपना हाथ साफ कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने गीदम रोड में स्थित सरकारी शराब दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने शराब दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर रखे लगभग साढ़े 10 लाख रुपयों पर अपना हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जानकारी चोरों को पहले से ही थी। इसलिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क भी पार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक चोरी हुए नगद राशि का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed