सुनील कश्यप, सुकमा। बस्तर में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल के जवान लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में ग्रामीणों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि अंदरूनी क्षेत्रों में ग्रामीणों के दिलों में जगह बनाना बेहद ही चुनौतीपूर्ण सुरक्षाबल के जवानों के लिए होता है। जिसको देखते हुए केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुड़केल में सुकमा जिला प्रशासन के सहयोग से सीआरपीएफ ने एक चिकित्सा कैंप का आयोजन किया। कैंप में केरलापाल के नजदीक के गांव के लगभग 250 से अधिक ग्रामीण( महिलाएं, बच्चे, वृद्ध, व्यवस्क) शामिल हुए। जिनके स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही उन्हें चिकित्सा के प्रति जागरूक करते हुए जरूरत के अनुसार दवाई का वितरण भी किया गया।
चिकित्सा कैंप के इस अवसर पर ग्राम पंचायत रामाराम के वर्तमान सरपंच रामसिंह मड़कम व पूर्व सरपंच पोदिया मड़कम के अलावा आसपास के स्कूल के शिक्षक अन्य गणमान्य ग्रामीण की उपस्थिति थे उपस्थित लोगों ने इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता बताते हुए नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग सुरक्षाबल के जवानों से ही है।
इस अवसर पर अनामी शरण द्वितीय कमान अधिकारी द्वितीय वाहिनी, डॉक्टर बिरिदी चांद यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी 74 वी वाहिनी, डॉ श्रीकर कुन्ना चिकित्सा अधिकारी द्वितीय वाहिनी, पीरदान सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ, जिला प्रशासन की ओर से डॉक्टर पुष्पराज चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सा टीम के अलावा अन्य सुरक्षाबल के जवान मौजूद थे।