सुकमा (डेस्क) – जिले के कोंटा जामा मस्जिद में आज सोमवार को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक आयोजन देखने को मिला, मुस्लिम वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन के जानिब से अंजुमन इस्लामिया कमेटी कोंटा द्वारा नन्हे रोज़ेदारों की हौसला अफज़ाई हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.ऑल मुस्लिम वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन फैजल रिज़वी प्रदेश संरक्षक व मोहम्मद सिराज प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार व
के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम अहमद की सरपरस्ती में एवं ज़िला अध्यक्ष हाजी क़ासीमुद्दीन की सदारत में ज़िले मे नन्हे रोज़ेदारों के लिए उनके हौसला अफजाई के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है. इसी क्रम में खास समारोह कोंटा के उन मासूम बच्चों को सम्मानित किया गया. जिन्होंने रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा रखकर अपने मजबूत इरादों और धार्मिक आस्था का परिचय दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत जामा मस्जिद के ईमाम साहब द्वारा दुआ से हुई. कार्यक्रम मे पहुँचे बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के सचिव फ़ारूख अली ने कार्यक्रम का मक़सद बच्चों को बताया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सदर अंजुमन इस्लामियां कमेटी कोंटा वहिदुल्लाह ख़ान एवं अतिथियों के तौर पर रऊफ़ ख़ान, हाजी रहीम ख़ान, शेख़ अहमद, शेख़ अमीर, ज़ाकिर ख़ान, सलीम ख़ान, शेख़ नवाबजानी, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सेक्रेटरी शेख़ शमीर, लियाक़त अली, पत्रकार रफ़ीक ख़ान, हाफ़िज़ रियाज़ हाफिज साजिद, आल मुस्लिम वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन के कोंटा प्रभारी शेख़ अहमद अली, जागीर ख़ान, नामीर अली एवं मुस्लिम समाज के सदस्य एवं अभिभावक मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed