जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। आज रविवार की सुबह आमचो गार्डन, सुध्धर गार्डन अभियान के तहत शहर के शहीद पार्क में महापौर सफीरा साहू और नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग के नेतृत्व में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, युवोदय वॉलिंटियर, राजीव युवा मितान के सदस्य व निगम अमला के द्वारा गार्डन परिसर में बृहद रूप से सफाई अभियान चलाया गया। आमचो गार्डन, सुधर गार्डन अभियान में महापौर सफीरा साहू ,आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने पार्क में साफ सफाई करने के साथ घास व झाड़ियों की भी सफाई की। आमचो गार्डन ,सुध्धर गार्डन अभियान के तहत प्रति सप्ताह शहर के एक गार्डन में इस अभियान को चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से शहर के लोगों में स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने अपने क्षेत्र के गार्डन में सफाई के लिए जोड़ना मुख्य उद्देश्य होगा। आज के इस अभियान में पार्क में ने आए लोगों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेकर सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। महापौर सफीरा साहू ने बताया इस अभियान का उद्देश्य शहर के पार्कों को साफ सफाई के साथ व्यवस्थित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है, साथ ही इसमें लोगों को जोड़कर अपने आसपास और गार्डन में सफाई के प्रति जागरूकता लाना है । महापौर ने पार्क में आए लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए संदेश भी दिया। साथ ही पार्क में कहीं भी कचरा ना फेंक कर डस्टबिन में कचरा फेंकने की अपील की। इस दौरान पार्षद ललिता राव, सहायक अभियंता रवि सिन्हा, उप अभियंता चर्चित चांडक, रामनरेश पांडे, कोटेश्वर नायडू, विधु शेखर झा, अजय पाल सिंह, विनीता, शिव रतन खत्री, बादशाह खान व युवोदेय के वॉलिंटियर, राजीव युवा मितान के सदस्य व अन्य उपस्थित थे।