जगदलपुर । बस्तर में बीते 3 दिनों से लगातार कांग्रेस भाजपा का विवाद बढ़ने लगा है और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है कल भाजपा ने पत्रवार्ता कर कांग्रेस पर आरोप लगाया तो वहीं आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक ने पत्रवार्ता कर भाजपा पर आरोपो की झड़ी लगा दी , पत्रवार्ता में जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के सामने शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे बावजूद इसके भाजपा कार्यकर्ता व नेताओ द्वारा महिला कार्यकर्ता पर अशलील टिपणी व गंदे इशारे किये जा रहे थे जिसका विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया तो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा और ज्यादा उकसाने का काम किया जिसके चलते वहां स्थिति बिगड़ी, साथ ही राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता जानबुच कर दंगा भड़काने और माहौल खराब करने की सोची समझी साजिश कर रहे थे। साथ ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा ने बीते 15 साल में जो गुंडागर्दी की है वो शायद भूल गए है और आज भाजपा प्रशासनिक दबाव की बात कह रही है ,इन सारी बातों के बावजूद भी अगर भाजपा नेता सार्वजनिक माफी मांगते है तो कांग्रेस द्वारा पुलिस को दिए गए तीनो शिकायत के आवेदन वापिस ले लेगी वरना और भी सात शिकायत पुलिस थाने में देना बाकी है साथ ही भाजपा के खिलाफ सभी मामलों में एफआईआर की मांग भी की जाएगी।
बहरहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और जल्द कार्यवाही की बात भी पुलिस ने की है पर अब ये मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है और कांग्रेस व भाजपा दोनो ही दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगा रहे है और दोनों ही दल आंदोलन करने की बात कर रहे है।
