जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक लड़की का नहाने के दौरान वीडियो बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने आज रविवार को गिरफ्तार किया है.

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक लड़की बीते दिन अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी. इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने अपना मोबाइल फ़ोन का कैमरा ऑन कर बाथरूम के रोशनदान में छुपाकर पीड़िता का नहाते वक्त वीडियो बना लिया. इसी बीच मोबाइल फ़ोन पर पीड़िता की नजर पड़ गई. इसके बाद पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने इस मामले को लेकर बोधघाट थाना में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया. मामले को गम्भीरता से लेते हुए बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर बोधघाट पुलिस की एक टीम तत्काल ही आरोपी की पतासाजी में जुट गई. पतासाजी के दौरान पुलिस की टीम ने आरोपी विशाल परघनिया (24) को धर दबोचा. कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने भादवि और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल भी जप्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed