सुनील कश्यप, जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र में स्थित गोरिया बहार नाले में बीती शाम एक युवक ने छलांग लगा दी है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर लापता युवक की पतासाजी में जुट गई है।

बोधघाट टीआई लालजी सिन्हा ने बताया कि बीती शाम करीबन 5 बजे हाटकचोरा निवासी बुधराम बघेल (40) नामक एक युवक ने गोरिया बहार नाले में अज्ञात कारणों से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही बीते शाम से ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed