जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम शराबखोरी करने वालों के खिलाफ बीती रात पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें समझाईश देते हुए मुचलके पर रिहा कर दिया है।

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि पुलिस की एक टीम बीती रात थाना क्षेत्र के दलपत सागर रोड और आमागुड़ा चौक से संगम जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की टीम ने दोनों जगहों पर खुलेआम शराब पी रहे 6 लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसी गलती नही करने की समझाईश भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed