जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। नाबालिक बच्चे का अपहरण करने के बाद उसे अन्य राज्य में भेजने की तैयारी करने वाले दो अपहरणकर्ताओं को बस्तर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी का अनुसार बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम बागमोहलाई में रहने वाला एक नाबालिक बच्चा बीते 17 जुलाई की सुबह अपने घर से परिजनों को बिना कुछ बताए निकल गया। शाम करीबन 5 बजे बस्तर चौक के पास कुछ लोगों ने इस बच्चे को एक बैग लेकर अकेले खड़ा देखा। लोगों ने उससे उसके घर का पता पूछकर उसे वापस उसके घर भेज दिया। नाबालिक बच्चा रात को अपने घर पहुंचा। जब परिजनों ने उससे बातचीत की तो बच्चे ने उन्हें बताया कि उनके ही गांव के रहने वाले हरिराम मंडावी और साधुराम निवासी मधोता ने उसे रुपयों का लालच देकर उसका अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद हरिराम और साधुराम उसे हैदराबाद भेजने की तैयारी में थे। बच्चे से जानकारी मिलते ही परिजनों ने हरिराम और साधुराम के खिलाफ बस्तर थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस की एक टीम तत्काल ही आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने धारा 363 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed