गनपत भारद्वाज, जगदलपुर- अवैध मादक पदार्थ गांजा और चरस की तस्करी करते तस्कर को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 2 किलोग्राम चरस व 10 किलो गांजा जब्त किया गया है. जिसकी कीमत 11 लाख रुपये आंकी गई है.
बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि जिले में लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी बीच बोधघाट पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन में काले रंग की हुडी पहनकर संदिग्ध व्यक्ति बैठा हुआ है. जिसके पास रखे प्लास्टिक बोरी से गांजा जैसी गंध आ रही है. इस सूचना पर ततकाल बोधघाट थाने से एक टीम रेलवे स्टेशन पहुंची. और घेराबंदी करके व्यक्ति को पकड़ा गया. जिससे प्लास्टिक बोरी पर रखे सामान की पूछताछ पर घरेलू सामान होना बताया. बोरी खोलकर देखे जाने पर बोरी के अंदर 2 किलो गांजा तेल ( चरस) और 10 किलो गांजा बरामद किया गया. जिसने पूछताछ में तस्करी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. जिसके बाद तस्कर रामा पांगी उम्र 42 वर्ष निवासी जिला कोरापुट के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.
