सुनील कश्यप, सुकमा। जिले के अंदरूनी इलाकों से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने एक प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट के माध्यम से नक्सली सचिव मोहन ने सुरक्षाबलों के ऊपर बेचापाल में शांतिपूर्ण तरीके से जन आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शांति वार्ता को लेकर संविधान पर विश्वास जताने की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी तरफ असंवैधानिक तरीक़े से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की पिटाई भी सरकार करवा रही है।
पूरा पढ़ें-
