सुनील कश्यप, जगदलपुर। शहर में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले दो अपराधिक गुंडा प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर शहर के बीचोबीच स्थित बिनाका मॉल के सामने चार व्यक्तियों द्वारा एक युवक की मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस 27 सेकंड के वीडियो में चार व्यक्तियों द्वारा फिल्मी स्टाइल में युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं और जमकर लात घुसे बरसाते नजर आ रहे है। की वजह से आवागमन पूरी तरह से कुछ देर के लिए बाधित रहा और शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। जिसके बाद वीडियो के आधार पर कार्यवाही के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। और टीम ने मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर 2 युवकों को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक ऋतिक सागर व बजरंगी गुप्ता जगदलपुर के ही निवासी हैं। जिन्होंने बिनाका मॉल के पास लड़ाई झगड़ा होना स्वीकार किया। दोनों के खिलाफ प्रतिबँधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय जगदलपुर से जेल भेज दिया गया है।