कवि सिन्हा, दंतेवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विधायक देवती महेंद्र कर्मा, जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा सहित सभी समाज के प्रमुख गड़मिरी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। विधायक देवती कर्मा ने कहा कि हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं।

इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं? अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष अवधेश ने कहा कि पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सुलोचना कर्मा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। सुलोचना ने सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने वृक्षारोपण करना जरूरी है। इस दौरान समाज प्रमुख सत्यनारायण कर्मा, मासा कुंजाम, महादेव नेताम, गजलु पोड़ियाम, गडमिरी सरपंच, रेंगानार सरपंच, छोटे लाल, पिलाराम, एसडीओ अशोक सोनवानी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed