सुनील कश्यप, बस्तर। संभाग के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती ईलाके में आज बुधवार की सुबह सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया है। इस मामले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल 3 मई को डीआरजी और आईटीबीपी की एक संयुक्त टीम को छोटे डोंगर, मुंगारी के साथ पल्ली बारसूर के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों की यह संयुक्त टीम जैसे ही तुलारगुफा और मुंगारी के जंगलों में पहुंची तभी अचानक जंगलों में पहले मौजूद नक्सलियों ने जवानों को देखते ही उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा सम्भालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ की बीच ही डीआरजी में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ सालिक राम मरकाम शहीद हो गया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद जवान घटनास्थल में पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चला रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed