जगतु माहरा की जिस जमीन पर बसा जगदलपुर शहर, बस्तर दशहरे में उसी माहरा समाज को सम्मान की दरकार, समाज मे उठाई जायज मांग…..

बस्तर- जगदलपुर की धरती पर आज धूमधाम से मनाए जाने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा जो की 75 दिनों तक चलता है. यह जमीन रियासतकाल में माहरा समाज का हुआ करता था. और इस समाज का सरदार जगतु था. और राजा दलपत देव ने जगदलपुर की भूमि राज पाठ करने के लिए मांगी थी. उसे जमाने में दशहरा पर्व के दौरान राज दरबार में राजा के साथ माहरा कबीले के सरदार जगतू भी बैठा करते थे. जगदलपुर का नाम पहले जगतुगुड़ा हुआ करता था. बाद में राजा दलपत देव ने जगतु से जग और दलपत से दल मिलाकर जगदलपुर को स्थापित किया. लेकिन इन दिनों विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में माहरा समाज को सम्मान नहीं मिल रहा है. प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में समाज को जगह नहीं मिलती है. समाज के लोगों को दरकिनार किया जा रहा है. जिससे माहरा समाज के सदस्य आक्रोशित हैं, और जिला प्रशासन से उचित मांग कर रहे हैं.

माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल का कहना है कि बस्तर के राजा रहे दलपत देव ने जगतु माहरा को काफी सम्मान दिया था. रियासतकाल के दशहरा पर्व और राजदरबार में राजा और जगतु माहरा साथ मे बैठा करते थे. जब से दशहरे पर्व का शासकीयकरण हुआ है. तब से माहरा समाज को सम्मान नहीं मिलता है. प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में माहरा समाज का कोई स्थान नहीं है. इसीलिए प्रशासन से मांग करते हैं कि मुरिया दरबार मे माहरा समाज के प्रतिनिधि को विशेष जगह दिया जाए. साथ ही प्रशासन दंतेश्वरी मंदिर के नजदीक भूमि आरक्षित करके दें. जो पूर्व से चिन्हित था, ताकि बस्तर सांसद के सहयोग से जगतु माहरा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा सके.

बस्तर सांसद व दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप का कहना है कि मुरिया दरबार मे सभी समाज को सम्मान मिलना चाहिए. मुरिया दरबार मे माहरा समाज का प्रतिनिधि मंडल उपस्थित हो, इसके लिए बातचीत की जाएगी. कहीं न कहीं दशहरा पर्व शासन-प्रशासन के अधीन होने के कारण पुरानी विरासत व्यवस्था में चूक हुई है. इस पुरानी परंपरा को गौरव के साथ स्थापित करने के लिए कार्य किया जाएगा.

सांसद ने कहा कि जगतु माहरा ने अपना जमीन दान में दिया है. उनके कर्ज को नहीं चुकाया जा सकता है. लेकिन उन्हें बराबर सम्मान मिलना चाहिए. और उनकी प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए. इसीलिए समाज की मांग भी है और इसे स्वयं से भी सोचकर निर्णय लिया जा रहा है. सांसद निधि से प्रतिमा के लिए राशि जारी करके सहयोग किया जाएगा. और जगतु माहरा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles