जगदलपुर (डेस्क) – एंटी नक्सल ऑपेरशन के दौरान सुरक्षाबल के जवानों के साथ एक बड़ी घटना हुई है. इस घटना में सुरक्षाबल के 1 जवान शहीद हो गया है. वहीं 2 जवान घायल हो गए है. घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में ईलाज जारी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में डीआरजी की एक टीम भोपालपट्टनम क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके में उल्लूर घाटी के चिल्ला मरका गांव के पास एंटी नक्सल ऑपेरशन पर निकली हुई थी. इसी दौरान डीआरजी के 3 जवान माओवादियों के द्वारा प्लांट किये गए आईईडी बम की चपेट में आ गए. जिसकी वजह से तीनों जवान घायल हो गए. घटना के बाद साथी जवानों की मदद से घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में बेहतर ईलाज के लिए भर्ती कराया गया. ईलाज के दौरान 1 जवान शहीद हो गया. वहीं घायल 2 जवानों को ईलाज जारी है. फिलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed