तोकापाल नेशनल हाईवे-63 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौके पर मौत…..

जगदलपुर- बस्तर की सड़कों पर सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रही है. नेशनल हाईवे-63 पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा शाम करीब 4:30 बजे तोकापाल स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ. जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. मृतक की पहचान अनिल बघेल निवासी पखनार, विकासखंड दरभा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अनिल किसी कार्य से तोकापाल की ओर आया था. दुर्घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है.

नेशनल हाईवे-63 पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles