बस्तर- छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौजूद बस्तर यूनिवर्सिटी में बेरोजगार छात्रों को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का नाम इन्नोवेशन महाकुंभ रखा गया है. यह कार्यक्रम 4-5 मई को आयोजित होगी. इस कार्यक्रम में 1 हजार से अधिक पड़े लिखे बेरोजगार आदिवासी छात्र व सैकड़ो की संख्या में पुनर्वासित माओवादी शामिल होंगे. जिन्हें व्यवसाय के लिए बड़ी जानकारियां दी जाएगी. कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और गृह मंत्री करेंगे. वहीं समापन कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे.
बस्तर यूनिवर्सिटी के कुलपति मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 4 और 5 मई को इन्नोवेशन महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है. बस्तर संभाग से 1038 छात्र इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. जिनमें 642 छात्राएं व 389 छात्र शामिल हैं. जो कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर से रहेंगे. करीब 7 हजार छात्र इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया यूट्यूब चैनल पर कार्यक्रम को देखेंगे. जिन्होंने पंजीयन कराया है. सभी सत्रों का अनुवाद बस्तर की लोकल हल्बी भाषा मे भी अनुवाद किया जाएगा. करीब 200 की संख्या में पुनर्वासित माओवादी भी उद्योग, रोजगार, स्टार्टअप के शिक्षा को ग्रहण करेंगे. पूरे भारतदेश से करीब 50 से अधिक विशेषज्ञ बस्तर में युवाओं को शिक्षा प्रदान करेंगे. जिनमें मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, आईआईटी भिलाई, MFCC, CGCost , डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी व स्वालंबी भारत अभियान से सम्बंधित सदस्य मौजूद रहेंगे.