जगदलपुर (डेस्क) – शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार, यह धमकी एक अज्ञात ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोर्ट से सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को बाहर निकाला जा रहा है और पूरे परिसर को खाली कराया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपनी विशेष टीम और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोर्ट के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है. हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ईमेल के स्रोत की जांच तकनीकी टीम द्वारा की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं ताकि स्थिति को जल्द ही स्पष्ट किया जा सके.