जगदलपुर. संभाग के बीजापुर जिले में बीते दिन हुए भारी बारिश के चलते नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है. जिले के जांगला के नजदीक नाले का जलस्तर बढ़ने की वजह से यहां का आवागमन बाधित हो गया है. सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. वहीं जिले का जगदलपुर मुख्यालय से संपर्क टूट गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन जिले में हुए भारी बारिश की वजह से नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है. जांगला के नजदीक नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण सड़क में जलभराव की स्थिति बन गई है. जिसकी वजह से यहां का आवागमन पूरी तरफ से ठप्प हो गया है. सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों को लाइन लग गई है. जलभराव के कारण आम जन मानस के साथ मरीज भी इस जाम में फंसे हुए है. सड़क में जलभराव की सूचना मिलते ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एक रेक्यू टीम मौके पर पहुंच गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed