बीजापुर (डेस्क) – स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर द्वारा नगर में भव्य नशा मुक्ति रैली निकाली गई. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना था.

​रैली के दौरान स्कूली बच्चे हाथों में नशे के विरोध में नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे. रैली का मुख्य आकर्षण स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चे रहे, जिन्हें देखकर लोग उत्साहित नजर आए. ​रैली से पहले गायत्री शक्तिपीठ के सदस्यों द्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई. यह पूरा आयोजन गायत्री परिवार की ‘वंदनीया माता जी जन्म शताब्दी समारोह’ के तहत युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया था.

​इस अवसर पर शक्तिपीठ के व्यवस्थापक जयपाल सिंह राजपूत सहित विजय बहादुर राजभर, बैजनाथ गुप्ता, बीरा राजबाबू और सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed