बीजापुर (डेस्क) – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दक्षिण बस्तर के जंगलों में आज सुबह से सुरक्षाबलों और सशस्त्र माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है. इस कार्रवाई में अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं.

तड़के शुरू हुई कार्रवाई

​खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरजी (DRG) की टीम को दक्षिण क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था. शनिवार सुबह करीब 05:00 बजे जैसे ही जवान माओवादियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की.

सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

​मुठभेड़ स्थल पर वर्तमान में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. सुरक्षा कारणों से अभी ऑपरेशन में शामिल जवानों की सटीक संख्या और लोकेशन को गुप्त रखा गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती तलाशी में मौके से दो माओवादियों के शव मिले हैं, जिनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.

सुरक्षा पर विशेष ध्यान

​अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता जवानों की सुरक्षा है, इसलिए अभियान के पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. माना जा रहा है कि इलाके में और भी माओवादी छिपे हो सकते हैं, जिसके चलते सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed