सुकमा (नवीन कश्यप) – जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और जन-हितैषी बनाने की दिशा में कलेक्टर अमित कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और वहां मौजूद नागरिकों से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया.

आम नागरिकों से लिया सीधा फीडबैक

​निरीक्षण के दौरान अमित कुमार ने आधार बनवाने और उसे अपडेट कराने आए ग्रामीणों के पास जाकर उनसे बातचीत की. उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें सेवा मिलने में कितनी देर लग रही है और क्या उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. नागरिकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए.

कर्मचारियों को सख्त निर्देश

​कलेक्टर ने केंद्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि:

​असुविधा न हो: नवीन पंजीयन और आधार अपडेट के लिए आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशान न होना पड़े.

​समय-सीमा का पालन: सभी कार्यों को निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए.

​संवेदनशीलता: आधार केंद्र शासन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, यहाँ आम जनता की समस्याओं का समाधान करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

​इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मो. शाहिद और जिला आधार प्रबंधक शेख शाहरुख भी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed