जगदलपुर (डेस्क) – शहर से सटे बाबू सेमरा क्षेत्र में स्थित एमआरएफ (MRF) सेंटर में बीती रात लगभग 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं.
देर रात शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया. सूचना मिलने के कुछ ही देर में पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.
फोम का हो रहा इस्तेमाल
आग पर काबू पाने के लिए एसडीआरएफ की 6 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं. आग की तीव्रता को देखते हुए, टीम द्वारा पानी के साथ-साथ फोम (Foam) का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक, एसडीआरएफ की टीम सेंटर में लगी आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.