जगदलपुर (डेस्क) – नशे के सौदागरों के खिलाफ बस्तर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस बार एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया गया है जो दवा के नाम पर युवाओं को धीरे-धीरे मौत के मुँह में धकेल रहा था. ये युवक प्रतिबंधित नशीली गोलियों को गुपचुप तरीके से बेच रहा था.

​पुलिस को मुखबिरों से गुप्त सूचना मिली थी कि बोधघाट इलाके में एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है. बताया गया कि उसके पास नशीली गोलियों का जखीरा है और वह ग्राहकों का इंतज़ार कर रहा है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर घेराबंदी की.

​मौके पर पहुँचकर, पुलिस टीम ने हुलिए के आधार पर एक युवक को दबोचा. तलाशी लेने पर उसके पास से अल्प्राजोलम नामक टैबलेट के 13 स्ट्रिप बरामद हुए. बताया गया कि ये गोलियाँ चिंता और नींद की समस्या में इस्तेमाल होती हैं, लेकिन नशे के लिए इसका बेतहाशा दुरुपयोग किया जा रहा है. ये गोलियां ज़्यादा मात्रा में लेने पर जानलेवा साबित हो सकती हैं, इसीलिए इसे “ज़हर” कहना गलत नहीं होगा.

​गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शिबू अब्राहम है और वह दंतेश्वरी वार्ड का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed