जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर जिले में आज शुक्रवार को 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम शहर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित किया गया. जहां मुख्य अतिथि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया.

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यायाम प्रदर्शन भी किया गया. जिसमें हायर सेकंडरी स्कूल तितिरगांव के बच्चों की प्रस्तुति को सहारते हुए प्रथम पुरस्कार, विद्या ज्योति स्कूल की प्रस्तुति को द्वितीय पुरुस्कार और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल कंगोली की प्रस्तुति को तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed