जगदलपुर (डेस्क) – 241 बस्तरिया बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा आज मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस महोत्सव के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया. 241 बस्तरिया बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा तिरंगा बाइक रैली पुलिस थाना दरभा क्षेत्र के कामानार चौकी से केशलूर चौक तक रैली का आयोजन कर जन जागरूक किया गया.

केंद्रीय पुलिस बल के द्वारा तिरंगा बाइक रैली आयोजन कर क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता किया गया. तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ 241 द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. इस तिरंगा बाइक रैली में ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महोत्सव के प्रति जागरूक करने बटालियन के अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों एवं महिलाओं सहित स्थानीय पुलिस के जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. रैली के आयोजन में शामिल जवानों ने भारत माता के जयकारे एवं वंदे मातरम् के जयघोष की गूंज और देश भक्ति गीतों को ओजस्वी धुन के साथ वातावरण का गुंजायमान किया.

तिरंगा बाइक रैली को संबोधित करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार ने कहा यह तिरंगा यात्रा देश की संप्रभुता एवं अखंडता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सच्चे सपूतों, बलिदानियों के प्रति हमारी कृतज्ञता एवं सहृदय सम्मान है. तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि राष्ट्र ध्वज के रूप में वर्षों के संघर्ष, वीर सपूतों की कुर्बानी और सुरक्षा बलों के बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है और इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है.

इस अवसर पर उप कमांडेड निरंजन कुमार निराला, सविता सिंह, लक्ष्मण एसडीओपी केशलुर लक्ष्मण पोटाई, थाना प्रभारी दरभा चाणक्य नाग, सहित जवानों की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed