जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर कलेक्टर हरीश एस. ने जिले के राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी की है. कलेक्टर ने बस्तर जिले के सभी 10 तहसीलों में लंबे अरसे से पदस्थ पटवारियों का तबादला कर दिया है. कलेक्टर ने लगभग 3 से 5 साल तक एक जगह पर पदस्थ 121 पटवारियों का तबादला कर दिया है. कलेक्टर के आदेशानुसार यह सभी पटवारी नए तरीके से अपने नए कार्य क्षेत्रों में पदभार संभालेंगे. बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग में बीते कई वर्षों से तबादलों की मांग की जा रही थी.




