जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर एसपी शलभ सिन्हा के द्वारा आज शनिवार को पुलिस विभाग में सर्जरी करते हुए 12 टीआई को जिले अलग अलग थानों की जिम्मेदारी सौंपी है. जिसके बाद बस्तर एसपी ने आदेश जारी किया है.

बस्तर एसपी शलभ सिन्हा के आदेशानुसार निरीक्षक भोलासिंह राजपूत कोतवाली थाना की कमान संभालेंगे. वहीं संतोष सिंह को नगरनार थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही मो. तारिक हरीश को परपा (फ्रेजरपुर) थाना, सुरेश जांगड़े बस्तर, रवि कुमार बैगा लोहंडीगुड़ा, हर्ष कुमार धुरंधर कोड़ेनार, गणेश यादव नानगुर, उमेश पाटिल अजाक थाना जगदलपुर, दिलबाग सिंह सायबर सेल प्रभारी, शिवानंद सिंह जिला विशेष शाखा, विकेश तिवारी एनएनटीएफ और रविन्द्र कुमार मंडावी को पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है.