जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगरीगुड़ा के तालाब में डूबने से आज एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसके बाद पूरे गाँव मे मातम छा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 10 बजे धनसाय मौर्य उम्र-40 डोंगरीगुड़ा निवासी अपनी साइकिल लेकर तालाब में नहाने पहुंचा था। और तालाब किनारे साइकिल धुलाने के दौरान अचानक व्यक्ति गहरे पानी मे चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के एक झुंड ने कड़ी मशक्कत कर डूबते व्यक्ति को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। व्यक्ति की सांसे थम चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल अस्पताल रवाना किया गया है। और इस मामले पर आवश्यक कार्यवाही परपा पुलिस द्वारा की जा रही है।