जगदलपुर। आज सुबह करीब 5 बजे राजुर के सोररासपारा में जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग की हत्या हो गई। जिसके बाद आरोपी ने खुद को परपा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5 बजे करीब मृतक स्नान करने हैंडपंप गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। राजुर कोटवार गोदावरी कश्यप से हत्या की जानकारी मिलने के बाद परपा पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने लगी। जिसके बाद परपा थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि हत्या के आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले किया है। और बताया है कि हत्या का कारण जादू टोना का शक है। उसे यह शक था की मृतक लंबे समय से जादू टोना कर रहा था। जिसकी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक व हत्यारा दोनो ही राजुर के निवासी हैं। इधर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *