जगदलपुर : तीसरे चरण के चुनाव में मतदान जारी, 12 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

जगदलपुर (डेस्क) – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत आज रविवार को आखिरी और तीसरे चरण में मतदान की प्रक्रिया जारी है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले के तोकापाल, बास्तानार और बकावंड ब्लॉक में मतदान जारी है.

ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज तोकापाल के 125, बास्तानार के 71 और बकावंड ब्लॉक के 236 मतदान केंद्रों में मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग जारी है. आज सुबह 11 बजे तक तोकापाल में 40.49 %, बास्तानार में 46.50 % और बकावंड में 41.8 % मतदान हो चुके है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles