जगदलपुर। केशलूर के आराध्या इंटरनेशनल होटल में करेंट लगने से 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें होटल के अन्य कर्मचारियों द्वारा उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल में ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार होटल के कर्मचारी किसी कार्य को करने छत में गये हुए थे इसी दौरान होटल से लगे बिजली की तार ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आसपास अफ़रा तफरी का माहौल हो गया। करेंट इतनी जबरदस्त तरीके के लगी कि दोनों बेहोश हो गये। और 30 फीट की ऊंचाई पर 1 युवक लटका मिला। ऊंचाई से गिरने ही वाला था कि स्थानीय युवक राज सेठिया व साथियों द्वारा उसे गिरने से बचा लिया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मदद से घायलों को ईलाज के लिए डिमरापाल अस्पताल में ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *