सुकमा। 28 जुलाई से 3 अगस्त तक चलने वाले शहीद सप्ताह के पहले नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुकमा के चिंतागुफा इलाके में अब भी मुठभेड़ जारी है। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह को देखते हुये जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। इसी बीच घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़़ फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई करनी शुरू कर दी। CRPF, STF व DRG की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने मुठभेड़ की जानकारी दी है।
शहीदी सप्ताह के पहले नक्सलियों और सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी, सर्चिंग पर निकले थे जवान-