सुनील कश्यप, बस्तर- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के ठीक कुछ घण्टों पहले ही बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज शुक्रवार को लाखों रुपयों के इनामी समेत 16 नक्सलियों ने सुरक्षाबल के सामने आत्मसमर्पण किया है.

नक्सल ऑपरेशन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन और प्रशासन की नीतियों से प्रभावित होकर और सुरक्षाबल के द्वारा चालये जा रहे “पूना नर्कोम अभियान” के तहत सुकमा जिले में आज 16 नक्सलियों ने सुरक्षाबल के सामने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 8 लाख रुपये इनामी पूर्व कम्पनी नम्बर 3 सदस्य कवासी पाले उर्फ जोगी निवासी दोरनापाल, 5 लाख रुपये इनामी कोंटा एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष और एसीएम पदाम सोमा निवासी पोलमपल्ली, 1 लाख रुपये इनामी सीएनएम अध्यक्ष एलमागुण्डा आरपीसी पदाम देवा, एक लाख रुपये इनामी मिलिशिया कमांडर जैमेर नीलम कवासी उर्फ नीला निवासी तोंगपाल, कोंटा एरिया कृषि शाखा सदस्य सोढ़ी बुधरी निवासी चिंतागुफा, डीकेएमएस सदस्य पोड़ियम सुक्का निवासी चिंतागुफा, डीकेएमएस सदस्य पोड़ियम पोज्ज़ा निवासी चिंतागुफा, डीकेएमएस सदस्य माड़वी आयता निवासी चिंतागुफा, मिलिशिया सदस्य हेमला मासा निवासी चिंतागुफा, मिलिशिया सदस्य माड़वी हिड़मा, डॉक्टर कमिटी अध्यक्ष एलमागुण्डा आरपीसी वेको पोज्ज़ा निवासी चिंतागुफा, मिलिशिया सदस्य कवासी मोटू निवासी तोंगपाल, मिलिशिया सदस्य कवासी सोमडु निवासी तोंगपाल, मिलिशिया सदस्य मडकम सुकडा उर्फ भूरिया निवासी तोंगपाल और मिलिशिया सदस्य मड़कम हड़मा निवासी तोंगपाल ने आत्मसमर्पण किया है. इस दौरान एक नक्सली ने भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया है. नक्सलियों के आत्मसमर्पण के दौरान सीआरपीएफ 74 वाहिनी के कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन, 226 बटालियन के उप कमांडेंट संदीप बिजानिया, एएसपी किरण चव्हाण के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

कोबरा बटालियन के कमांडेंट ऑफिसर डीएन यादव ने बताया कि 16 नक्सलियों ने नक्सल विचारधारा को छोड़कर सरेंडर किया है. और सुकमा जिले के भटके हुए युवाओं का विश्वास सरकार और सुरक्षा बल के प्रति बढ़ रहा है. सुकमा जिले में सीआरपीएफ और जिलाबल के द्वारा लगातार प्रयास करके नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए अभियान चला रही है. जिसका परिणाम आज देखने को मिला है. आगे भी सीआरपीएफ और जिला पर मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे और सुकमा जिले को खुशहाल मनाएंगे.

सभी समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि सुकमा पुलिस के द्वारा दिया गया. और जल्द ही छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें फायदा दिलाया जाएगा.

बस्तर फाइल्स के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।https://chat.whatsapp.com/CnZY38bxB1gHDVOpSELJ3N

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed