सुकमा (नवीन कश्यप). जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की लाश मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गई है. लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

गादीरास थाना क्षेत्र के गोंडेरस गांव के नेमडीपारा में आज मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण की लाश मिली है. सूत्रों के अनुसार नक्सलियों द्वारा ग्रामीण की हत्या करने की बात सामने आ रही है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. अब पुलिस ग्रामीण की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई है या आपसी रंजिश के चलते हत्या हुई है इस पर जांच कर रही है. फिलहाल सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है. इस मामले का खुलासा जल्द करने की भी बात सुकमा एसपी ने की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed