सुकमा (नवीन कश्यप). जिले के चितलनार ग्राम पंचायत में बीते 15 दिनों के भीतर उल्टी दस्त से 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया गया जिसमें सभी को स्वस्थ बताया गया परन्तु शिविर के बाद भी बीते 4 दिनों में 4 लोगों कि मौत हो गई जिसकी जानकारी लगते ही कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच कर ग्रामीणों का इलाज किया. इसके साथ ही जिनकी स्तिथि नाजुक बनी रही उन्हें जिला अस्पताल लाया गया.

बता दें कि ग्राम पंचायत चितलनार में बीते 8 सितंबर को बाढ़ आया था, जिसमे पूरा गांव जलमग्न हो गया था। वहीं अब बीते 15 दिनों के भीतर उल्टी दस्त से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जिनकी स्तिथि नाजुक रही उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है. बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों का उपचार किया था परंतु उपचार के बाद भी बीते चार दिनों में चार लोगों की मृत्यु हो गई. जिसके बाद यह मामला पूरे जिले भर में फैल गया. वहीं घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने तत्काल ग्रामीणों के उपचार का निर्देश दिया. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मंगलवार को पहुंची और ग्रामीणों का उपचार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed