जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से बड़ी खबर मिल रही है. जिले के अबूझमाड़ इलाके में आज शुक्रवार की दोपहर से सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल को अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की पुलिस की एक संयुक्त टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया. सुरक्षाबल के जवान अबूझमाड़ इलाके में सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ ही रहे थे. तभी क्षेत्र में पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों को देख लिया. इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही की. मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है. जवानों ने मारे गए सभी 7 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है. वहीं बताया जा रहा है कि जवानों ने घटनास्थल से एके 47, एसएलआर सहित अन्य हथियार भी बरामद किया है. सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित बताए गए है. इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed