सुनील कश्यप, सुकमा- लगातार नक्सल घटनाओं के मामलों में सुर्खियां में रहने वाले छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सबसे धूर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल के जवानों को एक सफलता मिली है. सुकमा पुलिस ने टेकलगुडेम मुठभेड़ में शामिल माओवादी को गिरफ्तार किया है. जिसके ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है.
सुकमा डीएसपी रजत नाग ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्नमूलन अभियान के तहत जगरगुंडा थाने से DRG, जिला बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिये तोलेवर्ती-कुन्देड़ क्षेत्र में रवाना किया गया था. सर्चिंग अभियान के दौरान दोनों गांव के बीच जंगल में जवानों को देख संदिग्ध लुकने छिपने का प्रयास कर रहा था. जिसे जवानों ने धर दबोचा. और उससे पूछताछ किया. पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम शंकर उर्फ मंगू मुचाकी बताया. जो नक्सल संगठन में बासागुड़ा एलओएस कमांडर के रूप में सक्रिय था. जिसके बाद गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ थाना जगरगुंडा में विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार नक्सली तोलेवर्ती पटेलपारा जिला सुकमा का निवासी है.
गिरफ्तार नक्सली शंकर साल 2009 से नक्सल संगठन में जुड़कर सक्रिय रहा. और 15 वर्षो में विभिन्न पदों पर भी सक्रिय रहा. शंकर के खिलाफ पूर्व में भी थाना जगरगुंडा और बीजापुर जिले में कई अपराध दर्ज है.इसके अलावा शंकर बस्तर में घटे कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है.
इन घटनाओं में था शामिल-
~ साल 2021 में टेकलगुडेम में हुए नक्सली घटना में शामिल रहा. इस घटना में 22 जवानों की मौत हुई थी. साथ ही नक्सलियों ने 1 जवान को अगवा किया था.
~ साल 2021 में चिन्नातर्रेम में पुलिस जवानों पर हुए फायरिंग की घटना में शामिल रहा. इस घटना में 02 जवान घायल हुए थे.
~ साल 2023 में चिन्नागेलूर में पुलिस मुखबिर का आरोप लगातार हत्या करने की घटना में शामिल रहा.