जगदलपुर। शहर के वृंदावन कॉलोनी में आज लुटेरों ने एक सर्राफा व्यापारी के ऊपर गोली से हमला कर दिया और बैग लूटकर फरार हो गए। इस हमले में सर्राफा व्यापारी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए शहर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार व्यापारी संजय मार्केट से अपनी ज्वेलरी शॉप को बंद कर हाथ में बैग लेकर अपने घर वृंदावन कॉलोनी लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल में पहुंचे चार लुटेरों ने बंदूक की नोक पर व्यापारी से पहले लूटपाट की जिसके बाद व्यापारी के ऊपर गोली से हमला भी कर दिया। हमले में व्यापारी घायल हो गया जिसका इलाज शहर के महारानी अस्पताल में जारी है। इधर लुटेरों की तलाश में बस्तर पुलिस जुट गई है।