जगदलपुर (गनपत भारद्वाज). पुलिस के द्वारा जिले में अवैध शराब और अवैध मादक पदार्थों और उनके सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने आज एक महिला को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयामुण्डा के तिरंगा चौक में रहने वाली एक महिला अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के लिए रखी हुई है. सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस की एक टीम तत्काल ही मौके पर के लिए रवाना हो गई. इसके बाद पुलिस की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए संदिग्ध महिला के घर में दबिश दी. पुलिस की टीम ने उक्त महिला के घर की तलाशी ली. इस तलाशी में पुलिस महिला के घर से 9 लीटर महुआ शराब जप्त किया. जिसकी कीमत 9 सौ रुपये बताई जा रही है. अवैध देसी शराब जप्त करने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला मुकान्ता झाली (42) को गिरफ्तार कर लिया है.