जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). लोकसभा निर्वाचन 2024 प्रथम चरण के निर्वाचन के तहत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 19 अप्रैल को मतदान करवाने के लिए लोकसभा बस्तर क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र कोंटा, बीजापुर और नारायणपुर से पी-3 के तहत मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से रवाना की जा रही है. मतदान दिवस से तीन दिन पूर्व तीनों विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केंद्रों हेतु मतदान करवाने के लिए दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया जा रहा है.


विधानसभा कोंटा के 26 मतदान केंद्र, नारायणपुर के 33 और बीजापुर के 76 मतदान केंद्रों के लिए दलों को रवाना किया जा रहा है. दलों की रवानगी के दौरान तीनों विधानसभा के जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित होकर मतदान दलों का हौसला अफजाई की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed