Ganpat Bhardwaj- बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल के जवानों को आज एक सफलता मिली है. सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबो पर पानी फेरा है. जवानों ने 15 किलो वजनी आईईडी बम को बरामद करके मौके पर नष्ट कर दिया है. नष्ट करते हुए लाइव वीडियो भी मोबाइल कैमरे में कैद किया गया है. जिसकी तस्वीर बेहद ही भयावह है.

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के किस्टारम थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित किए गए पोटकपल्ली कैंप से 212 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों को सर्चिंग के लिए आसपास के क्षेत्र में रवाना किया गया था. सर्चिंग के दौरान पोटकपल्ली कैंप से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम को जवानों बरामद किया. जो करीब 15 किलोग्राम वजनी था. इसके बाद जवानों ने सूझबूझ और सतर्कता से आईईडी बम को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया और नष्ट करने का लाइव वीडियो भी मोबाइल कैमरे में कैद किया गया है.

दरअसल नक्सली हमेशा से ही बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए मुख्य मार्ग व जंगल के साथ ही पगडंडियों में आईईडी बम लगाकर रखते हैं. और इन आईईडी बम की चपेट में लगातार सुरक्षाबलों के साथ ही ग्रामीण व मवेशी भी आते हैं. और उन्हें काफी नुकसान भी आईईडी बम से होता है. इस लिहाज से पुलिस की इस कार्रवाई को सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed