बीजापुर (चेतन कापेवार). विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है. एक दिन पहले जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम ने आवेदन किया, तो आज जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को अपना आवेदन दिया.
बीजापुर जिला कांग्रेस की कद्दावर नेताओ में से नीना भी एक चेहरा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी,कार्यकारिणी एवं संचार समिति की सदस्य भी है. इसके अलावा संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी सम्हाल चुकी है. वर्ष 2006 में वार्ड मेम्बर बनी नीना 2007 में जनपद उपाध्यक्ष, 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के साथ वर्तमान में जिला पंचायत के अलावा बस्तर प्राधिकरण की सदस्य भी है. नीना के मुताबिक महती भूमिका में रहने और आदिवासी बहुल विधानसभा से सक्रिय महिला नेत्री होने से उन्हें उम्मीद है कि बतौर विधानसभा प्रत्याशी के लिए संगठन उन्हें एक अवसर दे सकती है, जिस पर वह खड़ी भी उतरेगी.