जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). पुलिस ने बीते कल बुधवार को अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 20 लीटर अवैध देशी महुआ शराब भी जब्त किया है.

सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनपुंजी निवासी जदूराम बिसाई नाम का एक व्यक्ति अपने घर में हाथ भट्टी का बना हुआ देशी महुआ शराब बेचने के लिए छिपा रखा है. सूचना मिलने के बाद नगरनार पुलिस की एक टीम जदूराम के घर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने जदूराम के घर की तलाशी ली. इस तलाशी में पुलिस ने उसके घर से 3 अलग अलग प्लास्टिक के जरिकन से लगभग 20 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद किया. जिसकी कीमत 2 हजार रुपये बताई गई है. कड़ी पूछताछ में जदूराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी जदूराम को गिरफ्तार लिया. पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed