सुनील कश्यप, जगदलपुर- बस्तर जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित दरभा विकासखंड के लेंडरा चौक आज सुबह फांसी के फंदे से लटके अज्ञात व्यक्ति का शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है.
मिली जानकारी के अनुसार दरभा विकासखंड के ग्राम पंचायत लेंडरा चौक में स्थित घर के पीछे फांसी के फंदे से लटकते हुए एक अज्ञात व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने देखा. इसके बाद भी डर गए और धीरे-धीरे आसपास के लोग जमा होकर व्यक्ति की पहचान करने में लगे. अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की जानकारी कामानार चौकी में दिया गया. जानकारी मिलते ही कामानार से पुलिस बल मौके पर पहुंची. और आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गई. चौकी प्रभारी रामविलास नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत होता है. मृत व्यक्ति मंगड़ू ड़ेंगा तोकापाल के ठोटापारा का निवासी है. परिजनों को इसकी सूचना दिया गया है. मर्ग कायम करके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया जाएगा.